आईउन या अल आयुन पश्चिम सहारा में स्थित है। यह एक राजधानी है, जो इस देश की उत्तरी भाग में स्थित है। इसकी जनसंख्या 2,10,000 से अधिक है। यह काफी रेतीला स्थान है, जिसमें बहुत सूखा स्थान है। यहाँ रहने के लिए काफी जगह है, लेकिन रहने का किराया काफी अधिक है। यहाँ रेतीला समुद्री तट देखने लायक स्थान है। इसके समुद्री तटों के कारण यह काफी जाना जाता है। यदि आप इस जगह की वास्तविक खूबसूरती देखना चाहते हैं तो आप पैदल यात्रा कर सकते हैं, इसकी एक और वजह ये भी है कि यहाँ सार्वजनिक यातायात उपलब्ध नहीं है।

अल आयुन का दृश्य

अन्य जानकारी सम्पादन

इतिहास सम्पादन

इस जगह में पहली बार रहने लायक जगह की स्थापना 1928 में हुई थी। स्पेनियों ने 1934 तक किसी भी प्रकार का रखरखाव या सजाने का कार्य नहीं किया था। किसी स्थायी जगह की तलाश में कमांडर अंटोनिओ दे ओरो और कप्तान गालो बुल्लो डियाज़ ने इस जगह पर कदम रखा। उन्हें यह स्थान काफी अच्छा लगा क्योंकि यह सागर से ज्यादा दूरी पर भी नहीं था और तरफ़ाया व केप जुबी से भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ था। इसमें कई सारे कुएं थी, जिससे साफ पानी आसानी से मिल सकता था। इसके अलावा वर्षा ऋतु में भी पानी के जाने के लिए अच्छी व्यवस्था थी। उनके आने के चार वर्षों के बाद 1938 में इसे स्थायी सेना स्थल बना दिया गया था। इसके बाद इसमें कई स्थायी इमारतों का निर्माण किया गया। 1940 में इसे स्पेनी सहारा का आधिकारिक राजधानी के रूप में बनाया गया। 1960 तक यहाँ का काफी धीमा विकास हुआ था।

मौसम सम्पादन

सामान्यतः साल के दस महीने वर्षा होती है। जुलाई और अगस्त में वर्षा न के बराबर होती है। वर्षा ऋतु की शुरुआत नवम्बर से फरवरी तक रहती है। इसी मध्य रात में थोड़ा ठंड भी होता है। वर्षा ऋतु में लगभग 16 से 18 मिलीमीटर तक बारिश होती है। पूरे वर्ष में औसतन 100 मिलीमीटर वर्षा मापी जाती है। इस दौरान अधिकतम औसत तापमान 20 डिग्री के आसपास रहता है और निम्नतम तापमान 12॰C से 16॰C के मध्य ही होता है।

मुख्य रूप से गर्मी का मौसम अगस्त और सितम्बर माह में होता है। इस दौरान तापमान 28॰C से अधिक हो जाता है। सामान्यतः इसके कुछ महीने पहले और बाद में भी इस तरह का तापमान रहता है। जून से अक्टूबर के मध्य 24॰C से 25॰C तापमान रहता है, जो सामान्य से थोड़ा ही ज्यादा है। गर्मियों में भी रात के समय तापमान काफी नीचे चले जाता है। हालांकि यह बर्फ जमने लायक तापमान में कभी नहीं गया है।

यात्रा सम्पादन

बस सेवा आपको यहाँ से दक्षिण मोरोक्को के मुख्य यातायात केंद्र से जोड़ती है, इसमें मुख्य शहर इनेजगन है। दक्षिणी मोरोक्को से यहाँ तक आने वाला सड़क काफी अच्छी हालत में है। कुछ कुछ दूरी पर ही नाका उपस्थित है। रॉयल एयर मरोक यहाँ से कसबलंका, अगदीर और दखला तक जाता है। आपको मराकेश से हर दिन बस मिल सकती है।

आप यहाँ आसानी से मुख्य देखने वाले जगहों तक पैदल चल कर जा सकते हैं। यहाँ सार्वजनिक यातायात केवल नाम के लिए है। आपको केवल टैक्सी ही मिलेगी, जो आपको शहर के किसी भी कोने में ले जा सकती है। इसके लिए आपको 5 से 6 दिरहम देने होंगे। यदि आपके पास स्मार्टफोन है तो आप यदि चलाने वाले को रास्ता दिखाएंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। मुख्य टैक्सी सेवा यहाँ के बन्दरगाह से भी जोड़े रहती है।

देखें सम्पादन

यहाँ चिड़ियों को देखने हेतु पहले इंतजाम भी किया गया था, बाद में उसे बंद कर दिया गया। इसके आसपास पर्यटन कार्यालय में कर्मचारियों को अच्छी तरह से रखा गया है, लेकिन उन्हें इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं है कि आपका समय किस तरह से व्यतीत कर सकते हैं।

  • समुद्री तट - स्थानीय लोगों में समुद्री तट काफी प्रसिद्ध है। यह सड़क से कुछ ही दूरी पर स्थित है। यह पश्चिमी सहारा के कुछ जगहों में से एक है, जिसे वास्तव में लोग देखते हैं। मुख्यतः इसे शाम के समय देखा जाता है, जब कई लोग यहाँ आते हैं। स्थानीय लोग यहाँ कई तरह के खेल भी खेलते हैं, जैसे फूटबाल आदि।
  • स्पेनी चौंकियाँ - इसे कई वर्ष पूर्व बनाया गया था और बाद में वहाँ से चौंकियों को हटा दिया गया। लेकिन फिर भी वहाँ आप उस बारे में काफी कुछ देख सकते हो। कुछ मुट्ठी भर स्पेनी प्रवासी आज वहाँ रहते हैं। स्पेनी लोगों ने जब इस जगह को अपनी चौकी बनाने के लिए चुना तो धीरे धीरे यहाँ कई स्थायी इमारतों का निर्माण भी कराया। यदि आप यहाँ आते हैं तो उन इमारतों को भी देख सकते हैं और पुरानी चौकी की कुछ अवशेष भी आपको देखने को मिल सकते हैं।

खाना सम्पादन

यहाँ मिलने वाले सभी तरह के खाने लायक भोजन आपको दूसरे कई जगहों पर भी मिल जाएगा। यहाँ कोई ऐसा भोजन नहीं है, जो केवल यहीं मिलता हो। लेकिन यदि आप मांसाहारी हैं तो आप यहाँ ऊंट का मटन खा सकते हैं। यहाँ शहर के कई हिस्सों में ऊंट का मटन आसानी से मिल जाता है और आश्चर्यजनक बात यह है कि इसकी गुणवत्ता बहुत अच्छी होती है। यहाँ मटन के अलावा फलों को भी काफी पसंद किया जाता है।

पीना सम्पादन

सोना सम्पादन

संयुक्त राष्ट्र के कई लोग आज भी यहाँ उपस्थित हैं। यहाँ कई होटल हैं, लेकिन मोरोक्को की तुलना में यह सभी होटल बहुत महंगे हैं। यहाँ हवाई अड्डे के दक्षिण में कुछ सस्ते होटल हैं, जिसमें सस्ते होने के कारण सामान्यतः मोरोक्को के लोग रहना पसंद करते हैं। होटल पाराडोर कई वर्षों तक सेना का मुख्यालय बना हुआ था, जो फिर से होटल के रूप में खुल चुका है। होटल लार्कोन भी कई समय से संयुक्त राष्ट्र के सेना द्वारा लिया गया है। यहाँ के लोग जितना हो सकते उतना सहायता न कर सकें, उतनी कोशिश करते रहते हैं और सहायता करने से बचना चाहते हैं।