बाल्कन

दक्षिण-पूर्वी यूरोप का भू-राजनीतिक और सांस्कृतिक क्षेत्र
यूरोप > बाल्कन

Mostar Old Bridge

बाल्कन दक्षिणी यूरोप में बाल्कन प्रायद्वीप पर देशों को समाहित करने वाला क्षेत्र है जिसमें पूर्व :पश्चिमी बाल्कन युगोस्लाविया का अधिकतर भाग शामिल है। इस क्षेत्र में लम्बी पर्वत शृंखला और गहरे जंगल, समतल और नदियों का मिश्रित दृश्य रखता है।

देश सम्पादन

 
बाल्कन का नक्शा

अल्बानिया
एक सुन्दर और विविधता वाला देश जिसमें प्रभावी दुर्ग, लम्बा समुद्र तट और अद्वितीय संस्कृति एवं इतिहास है।
बोस्निया और हर्जेगोविना
राजनीति का बड़ा केन्द्र बिन्दु लेकिन संस्कृतियों का प्रभावी मिलन एवं सुन्दर ऐतिहासिक नगर।
बुल्गारिया
सुन्दर समुद्रतट के साथ पूर्व एवं पश्चिम का पिघलता बर्तन।
क्रोएशिया
क्रोएशिया नामी प्राकृतिक सुन्दरता, लम्बा समुद्र तट, पार्टी द्वीप लम्बे दिन और इसका विनीशियाई इतिहास रखता है जो इसे भूमध्य का शीर्ष पर्यटन स्थल बनाता है।
कोसोव
क्षेत्र का सबसे जोखिम भरे स्थानों में से एक; कुछ अलग देखने की इच्छा वाले पर्यटक कभी निराश नहीं होंगे।
मैसिडोनिया
अपने पारम्परिक गाँवों और चर्चों के लिए जाना जाता है, मैसिडोनिया कुछ सर्वश्रेष्ठ वन्यजीवन भी रखता है।
मॉल्दोवा
देहाती और बहु-जातीय देश, केवल अपनी संस्कृति के रोमानिया से जुड़ा होने के कारण बाल्कन देशों में गिना जाता है।
मौंटीनीग्रो
कोतोर की खाड़ी, बुडवा रिवेरा, शीत खेल और प्राकृतिक दृश्यों के साथ मौंटीनीग्रो क्षेत्र का सबसे अच्छा पर्यटन-अनुकूल देश है।
रोमानिया
हालांकि तकनीकी रूप से पूर्णतः बाल्कन क्षेत्र में नहीं आता (ट्रांसिल्वेनिया क्षेत्र मध्य यूरोप में आता है), रोमानिया ड्रेकुला के साथ मिश्रित नृत्य कक्ष, पुराने और नये का आश्चर्यजन सम्मिश्रण रखता है।
सर्बिया
ऐतिहासिक नगर, मोनास्ट्री, राष्ट्रीय उद्यान और अच्छे रात्रि जीवन के साथ सर्बिया पर्यटकों को बहुत कुछ देता है।
ट्रांसनिस्ट्रिया
यह नहीं पहचाना गया वास्तविक गणराज्य पूर्वी मॉल्दोवा पर अपना दावा करता है; यहाँ की यात्रा आपको शीत युद्ध के दौरान किसी साम्यवादी देश के जीवन को नजदीक से परिचित करवायेगा।

कुछ वास्तविक भौगोलिक परिभाषा बाल्कन प्रायद्वीप को बेलग्रेड नगर से सावा और डनुबे नदियों के दक्षिण की भूमि के रूप में दी जाती है। हालांकि देशों को देखने पर यह विभाजन का ढ़ंग नहीं है। स्लोवेनिया को कभी-कभी बाल्कन का भाग माना जाता है लेकिन मुख्य रूप से मध्य यूरोप का भाग माना जाता है। यूनान, बाल्कन प्रायद्वीप के नोक को अधिकार रखता है; यूनान के बड़े पर्यटन स्थल (एथेंस के अलावा) इसके द्वीपों पर हैं, जहाँ की आम संस्कृति इनको बाल्कन से उपयुक्त रूप से भिन्न करता है।

नगर सम्पादन

 
स्कोप्जे में स्टोन ब्रिज
  • बॅलग्रेड – श्वेत नगर के रूप में जाना जाता है, सर्बिया की राजधानी।
  • बुखारेस्ट – छोटे पेरिस के रूप में जाना जाता है, यूरोपीय संघ का १०वाँ सबसे बड़ा नगर।
  • चिशिनाउ –ל98 ५ लाख की आबादी वाला एक आधुनिक नगर।
  • पोडगोरिसा – शीतकाल में स्थानीय स्की और ग्रमियों में समुद्र तटों में प्रमुख।
  • सारायेवो – बाल्कन का दिल और प्रथम विश्व युद्ध का कारण।
  • स्कोप्जे – मैसेडोनिया गणराज्य में मटका कैन्यन के निकट।
  • सोफिया – पहाड़ियों में बुल्गारिया की जीवंत राजधानी।
  • तिराना – अल्बानिया का आर्थिक केन्द्र और पूर्व ओट्टमान नगर, नगर की सीमाओं के बाहर की सुन्दरता के लिए प्रख्यात।
  • ज़ाग्रेब – क्रोएशिया की राजधानी में प्रति वर्ष ब

9हुतायत 9में पर्यटक आते हैं।0

अन्य गंतव्य स्थान सम्पादन

 
ओहरिड झील से दिखाई देता सेंट जोवन ईसाई मठ।
  • बार्सोव – विभिन्न किलों के साथ रोमानिया का प्राचीन नगर।
  • डुब्रोवनिक – एड्रियाटिक का मोती।
  • माकार्स्का – दक्षिणी क्रोएशिया में अन्तहीन महासागर का प्राचीन प्रवेशद्वार।
  • ओहरिड – विभिन्न प्राचीन चर्च और त्सार समोइल का किला।
  • प्लिटविस झील – बहुतायत में झरनों वाला क्रोएशिया का बड़ा राष्ट्रीय उद्यान।
  • प्रिलेप – यहाँ की सुन्दरता और नगर द्वारा प्रदान की जाने वाली सुन्दर चीजें आपको मोह लेंगी।
  • सिबियु – सैकड़ों किलेबन्द चर्चों से घिरा हुआ, संस्कृति की यूरोपीय राजधानी २००७
  • ज़्लातिबोर – सर्बिया के दिल में पर्वतीय रिसोर्ट।

समझें सम्पादन

२०वीं सदी के अन्तिम दशकों की समाचार सुर्खियों ने लोगों के दिमाग में बाल्कन' का अनुवाद जातीय संघर्ष और गृह युद्ध के रुप के रूप स्थापित कर दिया। दुर्भाग्यवश इस अनूभूति में अल्प सत्यता भी है। यहाँ की अक्सर अशांत इतिहास, आश्चर्यजनक प्रकृति से समृद्ध रही है। मोहक बहुसांस्कृतिक नगरीय, प्रभावशाली ईशाई मठ एवं ढालु दुर्ग,सुन्दर जंगलों एवं सुहावनी झीलों के साथ प्रभवी पर्वतों और लोक संगीत परम्परा यहाँ की विशेषताओं में से एक रहा है। इस इलाके में सैकड़ों किलोमीटर लम्बा समुद्रतट है जिसमें एड्रियाटिक और काला सागर व अन्य समुद्र तट शामिल हैं जो आपको कभी निरास नहीं होने देगें।

बाल्कन विभिन्न महा शक्तियों की सीमारेखा रहा है; जिनमें रोमन साम्राज्य (१५वीं सदी तक बीजान्टिन साम्राज्य के रूप में था), उस्मान साम्राज्य, ऑस्ट्रो-हंगेरियन साम्राज्य और सोवियत संघ का प्रभाव क्षेत्र प्रमुख हैं। २००० के दशक में बाल्कन देशों ने या तो यूरोपीय संघ की सदस्यता ली या फिर इसके लिए आवेदन किया।

बातचीत सम्पादन

 
वेलिको तूर्नोवो में सड़क संकेत

देशों और लोगों के उलझन से, यहाँ की भाषा सिखना उतना ही मुश्किल है जितना कोई अपनी भाषा निर्मित करना चाहे। सरलतम स्तर पर, यहाँ की चार प्रमुख भाषायें हैं: अल्बानियाई, बुल्गारियाई, रोमानियाई और सर्बो-क्रोएशियाई। अल्प मात्रा में रूसी भी दूर तक जाती है, मुख्यतः मॉल्दोवा और ट्रांसनिस्ट्रिया में यह भाषा बोली जाती है।

गहराई से देखने पर:

राष्ट्रवादी और भाषाविद् दावा करते हैं कि संयुक्त सर्बो-क्रोएशियाई भाषा अस्तित्व में नहीं है। हालांकि, बहुत अच्छी भाषायी समझ वाले यात्री सभी को समरूप और एक तरह से देखते हैं। औपचारिक रूप से, सर्बो-क्रोएशियाई भाषा की अलग शाखायें निम्नलिखित हैं:

स्लोवेने, बुल्गारियाई और मैसिडोनिया के साथ, सर्बो-क्रोएशियाई भाषायें दक्षिण स्लाविक भाषा समूह की निकटता से जुड़ी सदस्य हैं।

कुछ अन्य उपयोगी भाषाओं में तुर्की रोमानी भाषा हैं। तुर्की यूनान और बुलगारिया में बहुत लोग बोलते हैं तथा रोमानी भाषा लगभग सभी बाल्कन राज्यों में उपयोगी है। मुख्यतः नगरों और पर्यटन स्थलों पर अधिकतर लोग अंग्रेज़ी और कभी-कभी जर्मन, इतालवी, फ्रांसीसी (रोमानिया में) भी बोलते हैं।

ऑस्ट्रो-हंगेरियाई साम्राज्य के उत्थान और उसके भी कुछ समय बाद तक इस इलाके में जर्मन भाषा ही काम में ली जाती रही है लेकिन अंग्रेज़ी ने आम भाषा के रूप में इसे हटा दिया है। हलांकि जर्मन और ऑस्ट्रियाई लोगों द्वारा भ्रमण किये जाने वाले क्षेत्रों में आज भी जर्मन बोली जाती है। साम्यवादी काल में रूसी यहाँ की दूसरी अनिवार्य भाषा थी और अब भी कुछ वृद्ध लोगों से सुनी जा सकती है लेकिन इसे अस्वीकार कर दिया गया है और मॉल्दोवा को छोड़कर विदेशी भाषा के विकल्प रूप में अंग्रेज़ी ने प्रतिस्थापित कर दिया है।

प्रवेश सम्पादन

 
स्प्लिट विमानपत्तन से लॉग का दृश्य।

हवाई यात्रा से सम्पादन

बाल्कन क्षेत्र में विभिन्न अनर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। इस क्षेत्र के बड़े हवाई अड्डे निम्नलिखित हैं (देशवार):

केवल राजधानी नगरों से आरम्भ होने वाली उड़ानें ही नियमित उड़ान हैं जो वर्षभर चलती रहती हैं। क्रोएशिया के तटीय हवाई अड्डों पर गर्मियों में कम-मूल्य वाली एयरलाइन्स द्वारा अच्छी सेवायें दी जाती हैं जबकि सर्दियों में ज़ग्रेब और जर्मनी के लिए कुछ ही उड़ानें होती हैं। ओहरिड प्राथमिक रूप से मौसमी उड़ानों प्रदान करता है और सर्बिया के बेलग्रेड हवाई अड्डे के अलावा २०१४ तक कोई भी हवाई अड्डा वाणिज्यिक उड़ान नहीं रखता, जबकि उनको अन्तर्राष्ट्रीय स्थिति प्राप्त है।

नाव से सम्पादन

इधर-उधर जाना सम्पादन

यद्यपि तीन बाल्कन देशों (क्रोएशिया, बुल्गारिया और रोमानिया) यूरोपीय संघ के सदस्य हैं तथा अन्य देश इस प्रक्रिया में हैं लेकिन किसी भी बाल्कन देश ने अब तक शेंघेन समझौते को लागू नहीं किया है, इसका अर्थ यह है कि यूरोप के अन्य देशों के विपरीत यहाँ पर सीमा नियंत्रण आज भी इन क्ष्रेत्रों में वास्तव में मिलेगा—जो कुछ असुविधाजन भी रहता है लेकिन जो अपने पासपोर्ट पर इन सभी स्थानों के अन्दर जाने और बाहर आने की मोहर लगवाना चाहते हैं उनके लिए आनन्द की बात है।

पश्चिमी बाल्कन देशों के के विस्तृत मानचित्र टोरंट डाउनलोडर्स में मिल सकते हैं जिसके लिए आप "टोपोग्राफ्स्के कार्ते ईएक्स वाययू" (Topografske karte EX YU" अर्थात पूर्व-युगोस्लाविया का स्थलाकृतिक मानचित्र) देख सकते हैं, जिसकी पूरी फाइल लगभग ४.१३ गीगाबाइट की है। ध्यान रहे इसमें बोसनिया शामिल नहीं है। आप केवल अपनी आवश्यकता के अनुरूप मानचित्र डाउनलोड करना चाहते हैं तो सर्बिया के मिलिट्री जियोग्राफ़िकल इंस्टिट्यूट को देखें।

रेल यात्रा से सम्पादन

क्रोएशिया और रोमानिया में सुव्यवस्थित रेल-जाल है और रेलयात्रा से इधर-उधर भ्रमण करना सामान्य रूप से आसान है। बुलगारिया में रेलयात्रा थोड़ी अधिक अपरिपक्व और उद्यत है। अन्य स्थानों पर, अच्छे रेल-जाल को उपेक्षित किया जा सकता है। जबकि यहाँ पर कुछ सेवायें बहुत अच्छी हैं और शानदार यात्रा सम्भव है, अन्य देशों में अपने अनुसार रेलयात्रा सम्भव नहीं है और इसके लिए पूर्व में योजना तैयार करनी पड़ती है।

सभी देशों में रेल-किराया बहुत ही सस्ता है। अन्तर्राष्ट्रीय किराये भी बहुत उचित दाम पर उपलब्ध हैं।

बाल्कन फ्लेक्षिपास रेल पास बुल्गारिया, यूनान, मैसिडोनिया, मौंटीनीग्रो, रोमानिया, सर्बिया और तुर्की में वैध हैं। हालांकि सामान्य टिकटों पर कम किमत देना गलत अर्थव्यवस्था को प्रस्तुत करता है।

बस से सम्पादन

बाल्कन देशों में विस्तृत बस जाल है और अक्सर आस-पास घुमने के लिए सबसे तीव्र रास्ता है।

देखें सम्पादन

 
डुब्रोवनिक प्राचीन नगर
 
कार्पेथियन पहाड़ियों पर रासनॉव जंगल

मार्ग सम्पादन

करो सम्पादन

घटनायें सम्पादन

  • गुक्का फेस्टिवल, सर्बिया का वार्षिक तुरही संगीत पर्व जो ग्रमियों में रखा जाता है। इस विधा के संगीत को जातीय जज़्ज़ के रूप में जाना जाता है और बाल्कन रोमा लोगों द्वारा बहुत अच्छे से बजाया जाता है। (६–१२ अगस्त २०१२)
  • एक्जिट फेस्टिवल, नोवी साद, सर्बिया (१२–१५ जुलाई २०१२) – एक वार्षिक रॉक उत्सव जो जुलाई के शुरुआत में रखा जाता है, इसमें यूरोप के विभिन्न संगीतज्ञ और बैंड भाग लेने आते हैं।
  • ओहरिड ग्रीष्मकालीन उत्सव, ओहरिड, मैसिडोनिया - जुलाई से अगस्त तक होने वाला वार्षिक अन्तर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव।
  • एक्रोबेटिक्स फेस्टिवल, क्रुपा ना वर्बसु, बोसनिया और हर्जेगोबिना - २०–२६ अगस्त २०१२, कैन्यन में सर्कस योग्यता

शीत खेल सम्पादन

  • बोस्निया और हर्ज़ेगोविना १९८४ के शीत ओलम्पिक खेलों के मेजबान थे और उसके बाद १९९० के दशक में एल्पाइन सुविधायें अच्छी तरह से स्थापित की गयी। सारायेवो और त्रावनिक के आसपास ओलम्पिक श्रेणी के पर्वत हैं।
  • सर्बिया में आप कोपावोनिक और ज़्लातिबोर में स्की खेल सकते हो।

एलजीबीटी सम्पादन

बाल्कन देशों में खुले रूप से समलैंगिक व्यवहार प्रदर्शित करना सामान्यतः सुरक्षित नहीं है (नीचे "सुरक्षित रहें" अनुभाग देखें) यहाँ विभिन्न भूमिगत विकल्प हैं जो एलजीबीटी समुदाय के सहायक हैं।

भोजन सम्पादन

बाल्कन के व्यंजन इतालवी व्यंजन, रूसी व्यंजन और मध्य पूर्वी व्यंजन के साथ समानता रखते हैं।

पेय सम्पादन

क्षेत्रिय मादक पेय पदार्थों में रैकिजा (देशवार वर्तनी बदलती है; और नाम में अल्प समानता तुर्की के रैकी से रखता है।) है जो सभी बाल्कन देशों की आम कठोर मदिरा है (लगभग ४०% और गृह निर्मित में इससे भी अधिक सम्भव है)। रैकिजा को किसी भी क्षेत्रिय फल से आसुत किया जाता है जिनमें सबसे प्रचलित किस्में प्लुम, खुबानी, शहतूत और अंगूर हैं।

अन्य स्थानीय पेय बोज़ा है, यह मिलट, मक्क अथवा गेहूँ के साथ बहुत कम मात्रा में (१% से भी कम) एल्कोहॉल की मात्रा मिलाकर शीतकाल में पारम्परिक पेय बनाया जाता है जो गाढ़ा और मीठा होता है।

यहाँ पर उत्कृष्ठ स्थानीय बीयर, क्षेत्र के हर देश में मिलती है। मदिरा भी आम बाद है, प्रायद्वीप में एक तरफ से दूसरी ओर अंगूरों के बाग फैले हुये हैं।

एल्कोहॉल पर कम कर के साथ जीवन-शैली से जोड़ा जाता है और एल्कोहॉल के प्रति उदारवादी दृष्टिकोण से क्षेत्र के छोटे कस्बों में भी पर्याप्त रात्रि जीवन के दृश्य मिलते हैं। बॅलग्रेड को मुख्य रूप से दावत केन्द्र वाले क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया जाता है।

सुरक्षित रहें सम्पादन

 
आयरन गेट्स, रोमानिया और सर्बिया को अलग करने वाली एक नाल। यह नदी डनुबे है।

हालांकि १९९० के दशक की डरावनी कहानियाँ अब पुरानी बात हो चुकी हैं और निकट भविष्य में किसी सैन्य संघर्ष की कोई सम्भावना नहीं प्रतीत होती, बिना फटी हुई बारूदी सुरंगे युगोस्लाव युद्ध की विरासत के रूप में सुरक्षा खतरा हो सकता है, विशेष रूप से यह क्रोएशिया, बोस्निया और हर्जेगोविना, कोसोव एवं सर्बिया में सम्भावित है। इनके बारे में सबसे बुरी बात यह है कि ये ऐसे स्थानों पर हैं जहाँ आप बिल्कुल सोच भी नहीं सकते – भारी बारिस के कारण ये अपने स्थान से विस्थापित हो जाती हैं और अतः संघर्ष के नदी किनारों के निकट के प्रमुख केन्द्र विशेष रूप से संकटपूर्ण हो सकते हैं। यदि आपको खदान मुक्त क्षेत्र का पूर्ण रूप से ज्ञात न हो तो दूर जंगल में न जायें।

विभिन्न बाल्कन देशों में खुले रूप से अपने समलैंगिक व्यवहार को प्रदर्शित करना अच्छा नहीं माना जाता।

आगे जायें सम्पादन

बाल्कन देश दक्षिण में यूनान और तुर्की से, उत्तर पूर्व में यूक्रेन से, उत्तर पश्चिम में मध्य यूरोप से और पश्चिम में एड्रियाटिक के पार इटली से घिरे हुये हैं, अतः यहाँ की स्थानीय संस्कृति हमेशा इनसे पूरी तरह से प्रभावित रही है।