विकियात्रा में आधार लेख, उन लेखों को कहा जाता है, जिसमें जानकारी तो होती है, लेकिन इतनी कम कि कोई यात्री उसका उपयोग नहीं कर पाएगा, अर्थात लेख का आकार छोटा और जानकारियों की कमी होगी। कृपया इस बात का ध्यान रखें कि ये कोई ज्ञानकोश नहीं है, और इस कारण इसमें हर शहर, गाँव, क्षेत्र के बारे में लेख नहीं बनाया जा सकता है, जब तक कि उस जगह के बारे में घूमने फिरने और देखने की जानकारी न हो।

आधार लेख के लिए कोई मानक आकार या अनिवार्यता तय नहीं है, लेकिन आमतौर पर दस हजार बाइट्स से कम आकार के लेखों को आधार स्तर का माना जाता है। इस कारण यदि आपको दस हजार से अधिक आकार वाले लेख में यात्रा के लिए कम जानकारी दिख रही हो, तो आप उसे आधार लेख के रूप में चिन्हित कर सकते हैं।

ये एक यात्रा मार्गदर्शक है और इस कारण यात्रा से जुड़ी जानकारी होना अनिवार्य है। इस कारण ऐसे लेख, जिसमें जानकारी अधिक हो, लेकिन यात्रा से जुड़ी जानकारी न हो, को हटाने योग्य लेखों में गिना जाता है। इसके अलावा ऐसे आधार लेख, जिन्हें बढ़ाया नहीं जा सकता है, उसे भी हटाया जा सकता है।

पहचान करना सम्पादन

आधार लेख को पहचानना कोई कठिन काम नहीं है, कम से कम अन्य स्तर के लेखों से तो आसानी से ही पहचान सकते हैं। इसके लिए आपको लेख का आकार देखना होगा, यदि आकार दस हजार से कम है तो उसे आधार स्तर का मान सकते हैं। इसके अलावा कभी कभी लेख बड़ा होने के बावजूद उसमें जानकारी का अभाव रहता है, ऐसी स्थिति में भी उसे आधार लेख माना जा सकता है।

लेख को आधार स्तर में जोड़ने का ये अर्थ नहीं है कि हम उसे उस स्तर का मान कर दूसरे लेखों कि ओर बढ़ रहे हैं। लेखों को स्तर के रूप में चिन्हित करने से हम उन लेखों के विस्तार का कार्य आसानी से कर सकते हैं। इस कारण आधार लेख की पहचान करते समय लेख के आकार के अलावा उसकी जानकारी भी अवश्य देखें।

टैग करना सम्पादन

कोई भी लेख, जिसे विकियात्रा में उपयोगी स्तर तक का लेख बनाया जा सकता है, पर अभी आधार स्तर में ही है, उसे आप आधार लेख के रूप में टैग कर सकते हैं। टैग करते समय इसका ध्यान रखें कि लेख हटाने योग्य न हो। अच्छे स्तर का होने पर भी निचले स्तर के रूप में टैग करने से कोई विशेष हानि नहीं होती है, लेकिन निचले स्तर वाले लेख को उच्च स्तर के लेख के रूप में टैग करने से कई तरह से हानि हो सकती है।

किसी कम स्तर वाले लेख को उच्च स्तर के लेख के रूप में टैग करने से किस तरह से विकियात्रा को हानि होती है, उसे विस्तार से नीचे लिखा गया है।

  • छोटे लेखों को बड़े और उपयोगी लेखों के रूप में टैग करने से लोगों को अच्छे और उपयोगी लेखों की संख्या अधिक दिखेगी, जो पूरी तरह गलत है। इस तरह से उन लेखों का सुधार नहीं हो पाएगा, क्योंकि वे लोग जो आधार लेखों को बड़ा बनाने में अपना योगदान देना चाहते हैं, उन्हें ऐसे लेख दिखेंगे ही नहीं।
  • कम स्तर के लेख को अधिक स्तर के लेख दिखाने से गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ता है। जिसे हम आधार स्तर मानते हैं, उसे लोग उपयोगी या अच्छा स्तर मानने लगेंगे, जिससे गुणवत्ता में धीरे धीरे कमी आ सकती है।

विस्तार सम्पादन

किसी लेख को पूरा लिख कर एक बार में उपयोगी स्तर तक लाना काफी कठिन है, इस कारण आप आधार लेख बना कर उससे शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन आधार स्तर रखने योग्य स्तर नहीं है और यदि आपने कोई आधार लेख बनाया है तो उसका विस्तार करके शुरुआती स्तर तक ले जाने का कार्य भी आपका ही है। हालांकि किसी नए सदस्य के लिए किसी लेख को उपयोगी स्तर तक ले जाना कठिन हो सकता है। लेकिन ये विकि है और ऐसे लेख, जिसके बारे में पर्याप्त जानकारी उपलब्ध हो, उस लेख का कोई अन्य सदस्य भी विस्तार करने में आपकी मदद कर सकता है।

कोई न कोई लेख में विस्तार कर के उसे बढ़ाने में मदद कर ही लेगा, केवल यही सोच कर कृपया आप लेख में विस्तार करना बंद न कर दें। क्योंकि ये आपकी ज़िम्मेदारी है कि आप उस लेख का विस्तार कर के उसे उपयोगी स्तर तक ले जाएँ, ताकि पाठकों को उनके यात्रा में उपयोग करने लायक लेख ही दिखे।

हटाना सम्पादन

आधार लेखों के कारण विकियात्रा की गुणवत्ता खराब होती है और केवल गुणवत्ता ही नहीं, बल्कि पाठकों के सामने विकियात्रा की छवि भी खराब होती है। जितने अधिक आधार लेख होंगे, विकि की गुणवत्ता भी उतनी ही कम होती जाएगी और पाठकों को ऐसा लगने लगेगा कि इसमें केवल आधार लेख ही होंगे। इसके अलावा आधार लेख नए संपादकों को भी छोटे लेख बनाने की ओर आकर्षित करेंगे। इस तरह के कई कारणों से विकियात्रा में ऐसे आधार लेखों को हटाया जाता है, जिन लेखों का विस्तार हो ही नहीं सकता, क्योंकि उस जगह पर पर्यटन हेतु कुछ भी मौजूद नहीं है।

लाभ और हानि सम्पादन

लाभ सम्पादन

एक ही बार में आप बहुत बड़ा लेख नहीं बना सकते या ऐसा करना आपके लिए कठिन हो सकता है। इस कारण आप लेख की शुरुआत आधार स्तर से कर सकते हैं। लेकिन आधार स्तर से शुरुआत कर के आपको धीरे धीरे उसमें विस्तार भी करना होगा। टैग करने से आप विकियात्रा में बने सभी आधार लेखों तक आराम से पहुँच सकते हैं। इससे स्पष्ट पता भी रहता है कि कितने आधार लेख बने हुए हैं। इसका ध्यान रखें कि आधार लेख केवल आपके धीरे धीरे विस्तार करने के लिए ही रखा जाता है। आधार लेख विकिपीडिया में उपयोगी हो सकते हैं, लेकिन यात्रा मार्गदर्शक में उपयोगी स्तर तक लाने के लिए आधार लेख में विस्तार और सुधार करना ही पड़ेगा।

हानि सम्पादन

आधार स्तर केवल लेखों को आप आसानी से बना लें और धीरे धीरे उनका विस्तार करें, केवल इस कारण होता है। विकियात्रा में आधार लेख रखने योग्य नहीं होते हैं। हालांकि आधार लेखों में कोई अन्य सदस्य आ कर लेख में विस्तार कर के आपकी सहायता कर सकता है, लेकिन इसका ये अर्थ नहीं है कि आप लगातार आधार लेख बनाते जाएँ और दूसरों से अपेक्षा करें कि वे ही लेखों का विस्तार करें। यदि आप कोई लेख बनाते हैं, तो उसके विस्तार की जिम्मेदारी भी आपके ऊपर होती है। नीतियों के अनुसार लगातार आधार लेख बनाने वाले सदस्यों को अवरोधित भी किया जा सकता है।

  • कोई भी पाठक यदि पहली बार विकियात्रा में आए और उसे आधार लेख दिखे तो पहली नजर में उसके सामने विकियात्रा की खराब छवि बनेगी कि इसमें केवल ऐसे छोटे लेख ही भरे हुए हैं, क्योंकि उसने अन्य अच्छे लेखों को देखा भी नहीं होगा। इस तरह की छवि बनने से कई बार लोग दूसरे साइट में जाना अधिक पसंद करते हैं।
  • आधार लेखों की संख्या जितनी अधिक होगी, उसमें आने वाले पाठकों की संख्या भी उतनी ही अधिक होगी और उनके सामने विकियात्रा की केवल खराब छवि बनेगी। इतना ही नहीं, गुणवत्ता के मामले में भी विकियात्रा पिछड़ जाएगा।
  • यहाँ सभी स्वयंसेवक हैं, और अपने रुचि के अनुसार ही काम करते हैं। यदि आप कोई लेख बनाते हैं, तो ऐसी अपेक्षा न रखें कि कोई और सदस्य आ कर आपके लेख को बड़ा कर देगा या सुधार लेगा। हो सकता है कि आपके बनाए लेख में कई सालों तक कोई सम्पादन ही न करे और उसी स्थिति में पाठकों को लेख दिखते रहे।

अतः आधार लेखों की संख्या जितनी कम हो सके, उतनी कम रखने का ही प्रयास करें।