विकियात्रा में कोई भी लिख सकता है, इसका लक्ष्य भी यही है कि जितना हो सके, उतने पन्नों को सभी के लिए खुला रखा जा सके, ताकि सभी लोग उसमें जानकारी जोड़ सकें, और गलतियों को दूर कर सकें। लेकिन कभी कभी कुछ स्थितियों में पन्नों को बचाने के लिए उसे तकनीकी रुकावट डाल दिया जाता है, जिससे कुछ लोग ही उसमें बदलाव कर सकें, और बर्बरता या अन्य तरह के बदलावों से वो पन्ना बचा रहे। सुरक्षा का समय कुछ समय के लिए भी होता है या अनंत काल के लिए भी रह सकता है। सुरक्षित करने या हटाने का कार्य केवल प्रबंधक कर सकते हैं, लेकिन कोई भी सदस्य किसी पन्ने के सुरक्षा हेतु या उसे हटाने हेतु अनुरोध कर सकता है।

इसमें मुख्य रूप से दो प्रकार की सुरक्षा होती है, एक पूर्ण सुरक्षा, जिसमें केवल प्रबंधक ही कोई बदलाव कर सकते हैं, और दूसरी अर्ध-सुरक्षा होती है, जिसमें केवल स्थापित सदस्य या स्वतः स्थापित सदस्य ही बदलाव कर सकते हैं। कोई भी सदस्य जिसका खाता 4 दिन या उससे ज्यादा पुराना हो, और कम से कम 10 सम्पादन किया हो, वो अपने आप ही स्वतः स्थापित सदस्य बन जाता है।

प्रकार सम्पादन

पूर्ण सुरक्षा सम्पादन

पूरी तरह सुरक्षित पन्नों में केवल प्रबंधक ही बदलाव या स्थानांतरित कर सकते हैं। यह सुरक्षा कुछ समय के लिए या अनंत काल तक के लिए भी हो सकती है। यदि ऐसे पन्नों में कोई बदलाव करना हो तो उसके वार्ता पृष्ठ में बदलाव हेतु अनुरोध कर सकते हैं। यदि कोई ध्यान न दे रहा हो तो चौपाल में इसके बारे में सूचना छोड़ सकते हैं। गैर-विवादित बदलावों, जैसे त्रुटि ठीक करना, जानकारी अद्यतन करना आदि को कोई भी प्रबंधक बिना किसी चर्चा के भी उसी समय बदलाव कर सकता है। अन्य सभी मामलों में समुदाय की सहमति के बाद ही बदलाव सहेजे जा सकते हैं।

अर्ध सुरक्षा सम्पादन

अर्ध सुरक्षा केवल आईपी सदस्यों और नए खाते बनाने वाले सदस्यों को ही सम्पादन करने से रोकता है। नए सदस्य अर्थात ऐसे खाते, जिसे बन कर चार दिन न हुआ हो और उससे अब तक दस से कम संपादन किया गया हो। इस स्तर की सुरक्षा को अर्ध सुरक्षा कहा जाता है, जिसका उपयोग नए खातों और आईपी से होने वाले बर्बरता, परीक्षण या प्रचार वाले संपादनों को रोकने के लिए उपयोग किया जाता है। यह कठपुतली सदस्यों को भी संपादन से रोकने लिए उपयोग किया जाता है। विशेष रूप से इसका उपयोग ऐसे जगहों पर किया जाता है, जिसमें लगातार बर्बरता होती रहती है, पर उपयोगी संपादन उससे कई गुना कम या ना के बराबर होती है।

स्थायी सुरक्षा सम्पादन

विकियात्रा के कुछ हिस्सों को मीडियाविकि सॉफ्टवेयर हमेशा सुरक्षित रखता है। यह हिस्सा मीडियाविकि नामस्थान के नाम से रहता है, जो साइट किस प्रकार दिखेगा और क्या क्या जावास्क्रिप्ट या सीएसएस उपयोग करेगा, इसे लिखा जा सकता है। इस नामस्थान के किसी भी पन्ने में सम्पादन करने से लगभग पूरे साइट पर प्रभाव पड़ता है। इस कारण इसे हमेशा सुरक्षित रखा जाता है और केवल प्रबंधक ही इन पन्नों में सम्पादन कर सकते हैं। इसकी सुरक्षा स्थायी होती है और प्रबंधक भी इसकी सुरक्षा नहीं हटा सकते। इसके अलावा सदस्यों के सीएसएस और जावास्क्रिप्ट वाले पन्नें भी स्वतः सुरक्षित रहते हैं। जिसका खाता है, वही सदस्य या प्रबंधक ही उन पन्नों में बदलाव कर सकते हैं। यह सुरक्षा सदस्यों के सभी उपपृष्ठों में होती है, जो ".css" या ".js" नाम से समाप्त होते हैं। इन पन्नों में यदि कोई अनावश्यक या हटाने लायक कोई सामग्री हो तो उसे प्रबंधक हटा सकते हैं।

बर्बरता सम्पादन

किसी पन्ने को इस कारण सुरक्षित करना कि उसमें बर्बरता हो सकती है, ठीक नहीं है और विकियात्रा में लोगों के द्वारा योगदान को रोकता है। हालांकि कभी कभी किसी पन्ने पर लगातार बर्बरता होने पर उसे कुछ समय के लिए सुरक्षित करना भी जरूरी हो जाता है। लेकिन फिर भी सुरक्षा को इतना ही रखना चाहिए कि केवल बर्बरता को ही रोका जा सके, न कि किसी सकारात्मक सम्पादन करने वालों को। सुरक्षा का समय जितना हो सके, उतना छोटा चुनना चाहिए और सुरक्षा के स्तर को भी जितनी आवश्यकता है, उतना ही रखना चाहिए। यदि कम स्तर की सुरक्षा के बाद भी बर्बरता हो रही हो, तो सुरक्षा को बढ़ाया जा सकता है।

सामग्री विवाद सम्पादन

यदि किसी लेख में सामग्री को लेकर विवाद उत्पन्न हो जाये और लगातार दो या अधिक पक्षों द्वारा सम्पादन युद्ध हो, तो कोई भी ऐसा प्रबंधक, जो उस विवाद का हिस्सा न हो, वो उन सदस्यों को अवरोधित कर सकता है, जिससे आगे वे लोग उस पन्ने पर सम्पादन न कर सकें और अन्य सदस्य उसमें आसानी से बदलाव कर सकें। इसी का वैकल्पिक उपाय अस्थाई रूप से उस लेख को पूरी तरह सुरक्षित करना भी है। यह उपाय उस समय के लिए अधिक उपयोगी होता है, जब कई सदस्यों द्वारा उसमें बदलाव किया जाता है। इस तरह की सुरक्षा के बाद कोई भी बदलाव वार्ता पृष्ठ में चर्चा कर के ही डाली जा सकती है।

नामस्थान अनुसार सम्पादन

लेख का वार्ता पृष्ठ सम्पादन

यदि किसी लेख के वार्ता पृष्ठ में लगातार कई अलग अलग आईपी सदस्यों और नए खातों द्वारा बर्बरता या उत्पात मचाया जा रहा हो, तो ही उस पन्ने को कुछ समय के लिए अर्थ सुरक्षित किया जा सकता है। यदि ऐसा करने वाले स्थापित सदस्य हैं, और उनकी संख्या अधिक हो, तो ही पूर्ण सुरक्षा का कदम उठाया जा सकता है। हालांकि वार्ता पृष्ठों को हमेशा के लिए सुरक्षित नहीं रखा जा सकता।

सदस्य का वार्ता पृष्ठ सम्पादन

विकियात्रा में वार्ता पृष्ठों का उपयोग सदस्य एक दूसरे से बात करने के लिए करते हैं। इसे सुरक्षित या अर्ध सुरक्षित करने से सदस्यों को बात करने में समस्या होगी और साथ ही सदस्यों के वार्ता पृष्ठ का उपयोग कई तरह की आवश्यक जानकारियों के आदान प्रदान करने के लिए होता है। इस कारण केवल बहुत ही गंभीर मामलों में ही सदस्यों के वार्ता पृष्ठ को सुरक्षित किया जाना चाहिए। यदि किसी गंभीर कारण से किसी के वार्ता पृष्ठ को सुरक्षित करना पड़े तो उसे वार्ता पृष्ठ के सदस्य पृष्ठ का निर्माण करना चाहिए और उसकी कड़ी उसके वार्ता पृष्ठ में रखनी चाहिए, ताकि कुछ अच्छे भाव से सूचना या संदेश छोड़ने वाले सदस्य उस सदस्य को सूचना या संदेश दे सकें।

सदस्य का अपने वार्ता पृष्ठ को सुरक्षित करने का अनुरोध उस पन्ने के सुरक्षित करने का उचित कारण नहीं है।

सदस्य पृष्ठ सम्पादन

सदस्य पृष्ठ या उसके उपपृष्ठों को केवल उस सदस्य द्वारा ही बनाया और संपादित किया जाना चाहिए, यदि कोई अन्य आईपी सदस्य या पंजीकृत सदस्य उन पन्नों में बदलाव करें तो सदस्य अपने सदस्य पृष्ठ या उसके उपपृष्ठ को सुरक्षित करने के लिए सदस्य अनुरोध कर सकते हैं, और जब तक कारण बना रहेगा, तब तक उसे सुरक्षित रखा जा सकता है।

साँचा सम्पादन

बहुत ज्यादा लेखों में दिखने या उपयोग में आने वाले साँचों को उनके देखने की संख्या, उपयोग के तरीके और सामग्री के अनुसार सुरक्षित या अर्ध-सुरक्षित किया जा सकता है।

सुरक्षित साँचों में आमतौर पर उस साँचे के उपयोग को दर्शाने वाली जानकारी होती है, जो साँचे के असुरक्षित पन्ने, /doc से लोड होता है। ये पन्ना साँचे की जानकारी डालने, श्रेणियों आदि को बदलने के लिए होता है, जिसमें कोई भी गैर-प्रबन्धक या आईपी सदस्य भी उन पन्नों को बदल सकते हैं।