विकियात्रा:हटाने हेतु चर्चा

विकियात्रा पर पन्ने हटाने की सामान्य प्रक्रिया चर्चा द्वारा तय करना और आम सहमति से पन्ने हटाना है। इस प्रकार की चर्चाओं में हटाने की नीति के अनुसार निर्णय किया जाता है। कुछ विशेष कारणों से, जिनका उल्लेख, तुरंत हटाने के मापदंडों के रूप में किया गया है, अन्य सभी दशाओं में पन्नों को हटाने हेतु प्रस्ताव इस पन्ने पर रखे जा सकते हैं और चर्चा के बाद यदि उन्हें रखने हेतु आम सहमति नहीं बनती तो उन्हें हटाया जा सकता है।

नामांकन प्रक्रिया सम्पादन

किसी लेख को हटाने हेतु नामांकित करने से पहले हटाने की नीति अवश्य पढ़े लें और आश्वस्त हो लें कि वह लेख तुरंत हटाने के मापदंडों के अनुसार नहीं हटाया जा सकता, फिर भी किसी कारणवश विकियात्रा के लायक नहीं है और हटाया जाना चाहिए। ऐसी दशा में,

  1. जिस लेख को चर्चा द्वारा हटाने हेतु प्रस्तावित कर रहे हों, उस लेख पर सबसे ऊपर {{हचर्चा}} जोड़ें।
  2. नीचे दिए गए प्रारूप में वर्तमान नामांकन अनुभाग में चर्चा का प्रस्ताव रखें। (यदि पहले से अन्य चर्चाएँ चल रही हों, नया प्रस्ताव सबसे नीचे लिखें।
प्रारूप

किसी एक लेख को हटाने के लिए :

===लेख का नाम===
कारण --~~~~

कई सारे एक समान लेखों को हटाने के लिए :

===संक्षिप्त कारण===
# पहले लेख का नाम
# दूसरे लेख का नाम
# .... 
यहाँ अपना कारण (यदि आवश्यक हो) कुछ विस्तार से लिख सकते हैं।--~~~~

चर्चा प्रक्रिया सम्पादन

प्रस्तावित चर्चा में * '''समर्थन:''', * '''विरोध:''' अथवा * '''टिप्पणी:''' में से किसी के साथ अपना वाक्य शुरू करते हुए अपने तर्क को रखें और अंत में --~~~~ लिख कर दस्तखत करें।

चर्चा, आम दशा में दो सप्ताह चलेगी। इस दौरान लेख में सुधार भी किया जा सकता है। यदि दो सप्ताह की अवधि में लेख को रखने हेतु आम सहमति नहीं बनती तो उसे हटा दिया जाएगा। अपवाद स्वरुप, यदि चर्चा के अवलोकन से यह प्रतीत होता है कि अवधि को बढ़ाने से कोई आम सहमति प्राप्त की जा सकती है और चर्चा इसके समीप पहुँच चुकी है, प्रबंधक अपने विवेकानुसार इस अवधि को दो सप्ताह की अतिरिक्त अवधि के लिए बढ़ा सकता है। अवधि बढ़ाने का निर्णय पूरी तरह प्रबंधक के विवेक पर है और इसके लिये चर्चा में भागीदार सदस्य माँग नहीं कर सकते। लेख को कुछ अवधि तक और बचाए रखा जाय, केवल इसलिए यह अवधि नहीं बढ़ाई जायेगी।

वर्तमान नामांकन सम्पादन

पुराने नामांकन सम्पादन

बाराबंकी एक दिव्य नगर सम्पादन