जर्मनी की राजधानी और सबसे बड़ा शहर

बर्लिन संघीय गणराज्य जर्मनी की राजधानी और उसके १६ राज्यों में से एक है। 35 लाख (राज्य-सीमा के पार ब्रांडेनबुर्ग में शामिल समीपवर्ती उपनगरों को मिलाकर 45 लाख) की आबादी के साथ यह देश का सबसे बड़ा शहर है लेकिन तार्किक रूप से रूर महानगरीय क्षेत्र की आबादी ज़्यादा है। लंदन, पेरिस और मद्रिद का अपने-अपने देशों में ऐतिहासिक एवं वर्तमान वर्चस्व की तुलना में बर्लिन का स्थान जर्मनी में हमेशा से कमतर रहा है।