इस पृष्ठ पर विकियात्रा के वर्तमान नीतियों के बारे में सूची और उसकी छोटी जानकारी दी गई है। कृपया इनमें से किसी भी जानकारी को बिना चर्चा के न बदलें या हटाएँ, और यदि आप कोई जानकारी जोड़ना चाहते हैं, तो भी चर्चा कर लें। चर्चा करने के लिए आप उन नीतियों के वार्ता पृष्ठ या चौपाल पर अपनी बात रख सकते हैं। आप इस पृष्ठ पर सभी वर्तमान नीतियों के बारे में पढ़ सकते हैं। इस पृष्ठ में नीतियों को ढूँढने के लिए कृपया अपने ब्राउज़र के ctrl + f का उपयोग करें।

नोट: फिलहाल इन नीतियों में से कुछ को लागू नहीं किया गया है। अतः इनके वार्ता पृष्ठ में चर्चाओं को देख सकते हैं कि किस नीति को लागू किया गया है और किस नीति को अभी तक बनाया जा रहा है।

सामान्य नीति सम्पादन

  • आम सहमति — हम विकियात्रा में किस प्रकार चर्चाओं पर निर्णय लेते हैं और सहमति बनाते हैं, इसके बारे में विस्तार से दिया गया है।

लेखन नीति सम्पादन

  • शैली — किस प्रकार इसके लेखों में लिखा जाता है और किस प्रकार नहीं लिखना चाहिए।
  • चित्र नीति — लेखों में चित्रों का कैसे उपयोग किया जाये और कितने चित्र जोड़ सकते हैं, उनके बारे में लिखा गया है।

आंतरिक नीति सम्पादन

  • सुरक्षा नीति — पन्नों की सुरक्षा हेतु नीति और प्रक्रिया का वर्णन किया गया है।
  • हटाने की नीति — लेख, श्रेणी और साँचे आदि किन किन कारणों से हटाये जाते हैं, उनके बारे में बताया गया है।
  • अवरोध नीति — सम्पादन, संदेश भेजने आदि से रोकने के लिए अवरोध लगाया जाता है।
  • प्रबंधक — प्रबंधक से जुड़ी नीतियों के बारे में लिखा गया है, जैसे नामांकन प्रक्रिया, हटाने की प्रक्रिया आदि।
  • स्क्रिप्ट नीति — स्वचालित/अर्ध स्वचालित स्क्रिप्ट या सॉफ्टवेयर चलाने हेतु अनुमति, हटाना और अवरोध करना आदि।