विकियात्रा:लेख क्या है?

विकियात्रा लेख का एकमात्र उद्देश्य है, यात्री को उसके वांछित गंतव्य के बारे पर्याप्त जानकारी देना जिसे वह अपनी यात्रा में इस्तेमाल कर सके। यहाँ दो चीजों में परस्पर प्रतिस्पर्धा है:

  1. लेख में सभी आवश्यक चीजों का विवरण हो, यात्री लेख को छाप सके और इसे अपने जेब में रखकर आपने गंतव्य तक और वहाँ आसपास भ्रमण कर सके, उसे सभी जरूरी जानकारियाँ लेख में उपलब्ध हो जायें।
  2. लेख इतना बड़ा न हो कि छपे रूप में उसे पढ़ना और संभालना ही कठिन काम हो जाये।

इसी कारण यहाँ कुछ बिंदु सुझाए गए हैं जिनके आधार पर तय किया जा सकता है कि कौन से विषयों पर लेख बनाना उचित होगा। अर्थात कौन से स्थान (गंतव्य) स्वतंत्र लेख बनाने की जरूरत रखते हैं। यहाँ लिखी बातों के अपवाद भी हो सकते हैं, लेकिन अपवाद लागू करने के पीछे मज़बूत वज़ह होनी चाहिए।

गंतव्य-शैली के लेखों के लिए परीक्षण सम्पादन

इस बात का निर्धारण करने के लिये कि किस तरह के स्थान पर लेख होना चाहिये है, सबसे आम और आसान तरिका है ये जानना "कि आप वहाँ सो सकते हैं?"। इसका अर्थ यह है कि क्या वहाँ जनता के लिए किसी भी तरह के आवास खुले हैं कि नहीं, जैसे होटल, हॉस्टल, कैम्पिंग की जगह, कुटिया, झोपड़ी, यर्ट, आदि। यदि किसी जगह में, जैसे कि राष्ट्रीय उद्यान में कोई सुविधाएं नहीं हैं, लेकिन जंगल में तम्बू बनाने के लिए अनुमति हैं, तो वह भी काम करेगा। दूसरी ओर, लंदन जैसे शहर में कई होटल और अन्य आवास विकल्प तो हैं। लेकिन आप उस शहर के भीतर किसी संग्रहालय या पार्क में सो नहीं सकते। इस तरह के पार्कों और संग्रहालयों को शहर के बारे में लिखे गए लेख के भीतर आकर्षण के रूप में सूचीबद्ध किया जाना चाहिए।

किस किस को अपना लेख मिलेगा सम्पादन

भौगोलिक क्रम में भौगोलिक इकाइयों के पास अपने स्वयं के लेख होने चाहिए। इन्के बारे में लेख होना चाहिए: