विकियात्रा के लेखों के मूल्यांकन हेतु पाँच स्तरों की व्यवस्था है जिनमें पहला स्तर सबसे निचले दर्जे को और पाँचवाँ स्तर सबसे उच्च कोटि के लेख को प्रदर्शित करता है:

  1. आधार - ऐसा लेख जिसमें बहुत ही कम जानकारी है।
  2. रूपरेखा/शुरूआती - जिसमें एक सुगठित भूमिका है किन्तु उपखंडों में पर्याप्त जानकारी नहीं है। कुछ महत्वपूर्ण उपखंड या तो गायब हैं या केवल उनका नाम है और उनमें सामग्री बिलकुल नहीं अथवा बहुत थोड़ी ही है।
  3. उपयोग लायक - ऐसा लेख जो किसी यात्री द्वारा उपयोग किया जा सकता है, हालाँकि, उसे अन्य स्रोतों से भी जानकारी की आवश्यकता पड़ सकती है। सुगठित भूमिका, आवागमन, खाने-पीने और रहने, महत्व के आकर्षणों और आसपास के स्थलों का संक्षिप्त विवरण मौजूद हो किन्तु अभी भी इन खण्डों का विस्तार पर्याप्त न हो पाया हो।
  4. अच्छा लेख - लेख पर्याप्त विस्तृत हो, सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की पर्याप्त जानकारी रखता हो और किसी भी सामान्य यात्री द्वारा इसका उपयोग संबंधित स्थल की यात्रा के पूर्व किया जा सकता हो। शैली निर्देशों के अनुरूप गठित हो और कोई महत्व का अनुभाग छूटा न हो या अत्यल्प जानकारी वाला न हो।
  5. श्रेष्ठ - एक पूर्ण हो चुका लेख जो आदर्श शैली निर्देशों का भली-भांति पालन करता हो। भविष्य में, लेख में समय के साथ बदलने वाली जानकारियाँ (जैसे किसी नए हवाई अड्डे का निर्माण या कोई नया विकास इत्यादि) ही जोड़ने के लिए संपादन करने पड़ें। सरल शब्दों में, यह लेख विकियात्रा के बेहतरीन लेखों में से एक हो।

आधार सम्पादन

शुरुआती सम्पादन

उपयोगी सम्पादन

अच्छा सम्पादन

श्रेष्ठ सम्पादन