"विकियात्रा:शब्दावली": अवतरणों में अंतर

→‎अ - अः: आईपी सदस्य
→‎प - म: बर्बरता, पसंद
पंक्ति ५८:
;प्रतिबंध
:प्रतिबंध एक प्रकार के चर्चा का परिणाम होता है, जिसमें किसी सदस्य को उसके कार्य से रोकने के लिए उस पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। यह प्रतिबंध किसी प्रकार का रोक नहीं है, लेकिन यदि सदस्य इस प्रतिबंध को नहीं मानता तो उसके खाते को अवरोधित किया जाता है। प्रतिबंध किसी खाते विशेष पर नहीं होता है, बल्कि उसका उपयोग करने वाले सदस्य पर होता है। यदि किसी सदस्य पर प्रतिबंध हो तो उसके आगे उपयोग करने वाले सभी खातों पर भी प्रतिबंध समान रूप से लगा रहेगा।
 
;पसंद
:आप विकि में अपने लिए, अपने पसंद अनुसार कई सारे बदलाव कर सकते हैं। यह सारे बदलाव आप ऊपर दिये गए "पसंद" वाली कड़ी में क्लिक कर के कर सकते हैं। जिसमें आपको ईमेल डालने, हस्ताक्षर बदलने, रूप बदलने, सूचना और भी कई तरह के अपने पसंद के बदलाव करने के विकल्प मिलेंगे। इसमें किए सारे बदलाव केवल आपको ही दिखेंगे। हालांकि हस्ताक्षर में बदलाव, या ईमेल दूसरे सदस्यों के लिए रखने या हटाने जैसे विकल्प ही दूसरों को दिखेंगे।
 
;बर्बरता
:विकि में सभी के योगदान का स्वागत किया जाता है, लेकिन कभी कभी कुछ लोग भूल से या कभी कभी जानबुझ कर भी ऐसे सम्पादन कर देते हैं, जिससे विकि के किसी पृष्ठ में कुछ समय के लिए कचरा या अर्थहीन जानकारी रह जाती है। इन्हें बर्बरता कहते हैं, जिसे कोई भी सदस्य कारण सहित या बिना कारण बताए भी हटा सकते हैं।
 
== य - व ==