"विकियात्रा:शब्दावली": अवतरणों में अंतर

→‎त - न: निर्यात
→‎य - व: रोलबैक
 
पंक्ति ९३:
== य - व ==
<!-- य र ल व -->
;रोलबैक
:यह मीडियाविकि की एक सुविधा है, जिससे किसी लेख के अंतिम संपादन करने वाले सदस्य के सारे सम्पादन हटा कर उससे पहले वाले जानकारी को स्थापित कर दिया जाता है। इसे <code>वापिस लें</code> नाम की कड़ी दबा कर उपयोग किया जाता है। हालांकि यदि लेख में केवल उसी सदस्य के सम्पादन हों, तो ये काम नहीं करेगा। इसके अलावा यदि सदस्य के सम्पादन करने के बाद किसी ने सम्पादन किया और उसके बाद सदस्य ने वापस सम्पादन किया, तो भी पिछले सदस्य के समय वाली जानकारी ही स्थापित हो जाएगी।
 
;रोलबैकर
:ये एक सदस्य समूह का नाम है, जो सम्पादन को एक बार में हटा सकते हैं। हालांकि इस विकि और कुछ अन्य विकियों में इस समूह को अब तक बनाया नहीं गया है। पर इसका उपयोग वैश्विक रोलबैकर या प्रबन्धक आदि इस विकि में कर सकते हैं। वैसे आप बिना इसके भी सम्पादन पूर्ववत कर सकते हैं, और इसके होने के बावजूद भी आपको केवल बर्बरता या परीक्षण वाले सम्पादन ही पूर्ववत करने हेतु इसका इस्तेमाल करना होगा, क्योंकि बाकी सभी में कारण दे कर ही सम्पादन हटाया जाता है और इस तरीके में कारण डालने की सुविधा नहीं है।
 
;लेख
:लेख से आशय किसी जगह जैसे देश, राज्य, शहर या गाँव के बारे में बने पन्ने से है। मुख्य नामस्थान में बने पन्नों को लेख कहते हैं। लेख किसी जगह के बारे में होते हैं और वहाँ के छोटे छोटे जगहों के बारे में मात्र कुछ जानकारी ही जोड़ी जाती है।