हिमाचल प्रदेश की राजधानी

शिमला भारत के हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। यह शरद ऋतु के साथ-साथ ग्रीष्म ऋतु में भी घूमने के लिए बहुत अच्छा है। यहाँ काफी ठंड पड़ती है और कई बार बर्फ भी गिरती है, जो इस जगह को पर्यटन के लिए बहुत अच्छा बना देती है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस जगह का नाम श्यामली देवी से पड़ा है। शिमला की कुल जनसंख्या लगभग 1,45,000 है। यहाँ के लोगों द्वारा मुख्य रूप से हिन्दी भाषा बोली जाती है। इसके अलावा कुछ लोग अन्य स्थानीय भाषायें भी बोलते हैं।

समझ बढ़ायें सम्पादन

शिमला की जनसंख्या लगभग 1cr है। ज्यादातर लोग पहाड़ी समुदाय के हैं (हिमाचल प्रदेश के निवासी), हालाँकि काफी संख्या में यहाँ पर पंजाबी और सिन्धी समुदाय के लोग भी बसे हुए हैं जो भारत विभाजन के बाद यहाँ आकर बसे थे। इसीलिए यहाँ हिंदी, अंग्रेजी के साथ पंजाबी बोलने वाले भी हैं। स्थानीय लोगों की भाषा पहाड़ी है।

भूगोल सम्पादन

मैदानी हिस्से से ऊपर, पहाड़ी ढालों पे बसा यह शानदार शहर अंग्रेजों द्वारा भारत की गर्मी के दिनों की राजधानी बनाया गया था। ऊंचाई पर बसे हिस्से अभी भी अंग्रेजी दौर की याद दिलाते हैं। काफी भवन विक्टोरियन शैली में हैं। शहर के निचले हिस्से भारतीय शैली के बाजार और रेस्तरां वाले हैं। शहर के बीच से होकर गुजरने वाली सड़क "दि माल" प्रमुख आकर्षण है, यहाँ गाड़ियों का आवागमन रोक दिया गया है, अतः शांत और टहलने लायक खूबसूरत सड़क है।

कार्ट रोड, जो दि माल के दक्षिण में जुडी है, लिफ्ट की सेवाओं से भी लैस है। "दि रिज" ऊँचा हिस्सा है, जहाँ से शिमला की सात शानदार पहाड़ियों का नजारा लिया जा सकता है। इसके अलावा लक्कड़ बाजार में हाथ की कारीगरी से बने सामान और अन्य यादगार लायक चीजें खरीद सकते हैं।

जलवायु सम्पादन

यहाँ अधिक गर्मी नहीं पड़ती है। इस कारण गर्मियों के दिनों में छुट्टियाँ बिताने के लिए यह बहुत ही अच्छी जगह है। यहाँ गर्मियों के दिन में भी ठंडा मौसम रहता है और आसमान धुला-धुला रहता है। इसके अलावा बारिश के दिन में भी केवल कुछ समय के लिए वर्षा होती है और अन्य दिनों में आसमान हमेशा की तरह साफ रहता है। यहाँ बहुत बर्फ गिरती है। जिसके कारण यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केन्द्र बना रहता है।

शिमला का मौसम संछेप
ऋतु महीना तापमान दशायें
बसंत मार्च–अप्रैल 10°C से 20°C साफ आसमान। कभी कभार बारिश और तूफ़ान
गर्मी मई- जून 16°C से 28°C आमतौर पर साफ आसमान। जंगल की आग से कभी कभी धुआँ युक्त भी हो जाता है।
मानसून जुलाई–सितंबर 13°C से 20°C ठंडा और नम। बारिश का मौसम।
पतझड़ अक्तूबर–नवम्बर 10°C से 23°C साफ आसमान और सर्द शामें
जाड़ा दिसम्बर–फरवरी -7°C से 10°C धुंध भरा मौसम। बर्फ़बारी।

यात्रा सम्पादन

रेल द्वारा सम्पादन

 
शिमला में खिलौना रेल

यहाँ से सबसे पास की जगह कालका है, दिल्ली से यहाँ केवल 4 से 7 घंटे में पहुँचा जा सकता है। यह रेल मार्ग युनेस्को की सूची में भी दर्ज है। यह मार्ग 103 छोटी सुरंगों से होता हुआ जाता है।

सड़क द्वारा सम्पादन

शिमला सड़क मार्ग द्वारा अच्छे से सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। सरकार द्वारा निजी बसों को चंडीगढ़ से शिमला चलाया जा रहा है, जो केवल आधे घंटे में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचा सकता है। इसके लिए कुछ अलग-अलग बसें अलग-अलग जगहों के लिए उपलब्ध हैं। शिमला के सड़क मार्ग में कई भोजन के स्थान भी हैं।

सुरक्षित रहें सम्पादन

शिमला में लालची बंदरों से दूर रहें, क्योंकि ये बंदर कभी भी आपके ऊपर हमला कर सकते हैं और आपके हाथों से भोजन छिन कर भाग सकते हैं। इनसे आँखें न मिलाएँ और अनदेखा करते हुए ही चले जाएँ। आपका किया हुआ कोई भी अलग इशारा इन जानवरों को गलत संदेश देगा।

यदि आप छुट्टियाँ मनाने शिमला जा रहे हैं, तो अपने साथ अच्छी तरह गरम कपड़े भी ले जाएँ, क्योंकि सर्दियों के समय यहाँ का तापमान शून्य डिग्री से भी कम हो जाता है। इसके अलावा मुद्रा/पैसा बदलने के लिए कभी काला बाजार न जाएँ। इसके लिए किसी अधिकृत प्रतिष्ठान में जाएँ और उसकी रसीद भी मांग लें।